FeaturedUttarakhand News

मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस पर धार्मिक स्थलों में विशेष प्रार्थना सभा एवं गरीबों को बांटे गये कंबल व स्वास्थ्य किट।

मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस पर धार्मिक स्थलों में विशेष प्रार्थना सभा एवं गरीबों को बांटे गये कंबल व स्वास्थ्य किट।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने मसूरी विधायक व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी के 65वें जन्म दिवस पर उनकी दीर्घायु व स्वस्थ रहने के लिए मंदिरों मस्जिदों, गिर्जाघरों, गुरूद्वारों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया वहीं गांधी चैक सहित विभिन्न स्थलों पर गरीबों को कंबल व स्वास्थ्य किट वितरित किए।


भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मसूरी विधायक व कबीना मंत्री गणेश जोशी के 65वें जन्म दिवस पर लंढौर सनातन धर्म मंदिर, कुलडी राधाकृष्ण मंदिर, गांधी चैक लक्ष्मीनारायण मंदिर, केंपटी रोड स्थित बाल्मीकि मंदिर, जैन मंदिर, नाग देवता मंदिर, कुलड़ी सांई मंदिर, गुरूद्वारा लंढौर, गुरूद्वारा गांधी चैक सहित मस्जिदों व गिर्जाघरों में जाकर गणेश जोशी की दीर्घायु व स्वास्थ्य के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान करवाये व प्रसाद वितरित किया वहीं इस मौके पर गांधी चैक सहित विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों को कंबल व स्वास्थ्य कित वितरित किए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि गणेश जोशी का जन्म दिन कार्यकर्ताआंे व जनता के बीच खुशी बांटने का मौका है इस मौके पर सभी के साथ वार्ता की जायेगी व खुशियां बांटी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर जनता को धन्यवाद करने का भी है जिन्होंने उन्हें चार बाद विधायक बनाया व उनके आशीर्वाद से वह प्रदेश में मंत्री है। उन्होंने कहाकि वह अपना जन्म दिन अपने परिवार के साथ मनाते है और मसूरी की जनता उनका परिवार है इस मौके पर गरीबों को कंबल व स्वास्थ्य किट भी वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहाकि मंत्री गणेश जोशी हमेशा अपना जन्म दिन गरीबों के बीच मनाते हैं ऐसा नहीं कि अन्य की तरह किसी पांच सितारा में पार्टी करें। इस मौके पर मसूरी में उनके दीर्घायु की कामना की व स्वस्थ्य रहने की कामना की है। उन्हांेने बताया कि मसूरी मंडल के दो न्याय पंचायतों भगवंत पुर व सरोना सहित भटटा, क्यारकुलीव बांसागाड में चालीस स्कूलों में स्वेटर वितरित किए प्रोटीन किट व कापियां वितरित की है। वहीं मसूरी के स्कूलों में भी स्वेटर वितरित किए जायेगे। उन्होंने बताया कि मसूरी में उनके जन्म दिन पर कंबल वितरित किए जा रहे है यहां करीब तीन हजार कंबल वितरित करने का कार्य शुरू किया है जो तीन दिनों तक चलेगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, गीता कुमाई, मुकेश धनाई, सतीश ढौडियाल, सुरेश गोयल, तनमीत खालसा, विजय बुटोला, अमित पंवार, अशोक अग्रवाल, अजय भंडारी, अवतार कुकरेजा, अभिलाष, मनोज खरोला आदि मौजूद रहे।
बाक्स- भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मसूरी पहुंचने पर कहा कि आगामी समय में नगर पालिका चुनावों पर कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है व इसी कड़ी में मसूरी नगर पालिका तीसरा इंजन जोड़ने का कार्य करेगी। उन्हांेने कहा कि मसूरी नगर पालिका में युवा पालिकाध्यक्ष होने के बावजूद भ्रष्टाचार का मुददा बार बार आता है, इसके निदान के लिए यह जरूरी है कि मसूरी में पालिकाध्यक्ष जिता कर तीसरा इंजन लगाने का कार्य किया जायेगा ताकि मसूरी के विकास को गति मिल सके। यहंा का युवा व आम जनता के मन में इस बार है कि पालिका में भाजपा की सरकार बने ताकि समस्याओं का समाधान हो सके व इस चरमरायी व्यवस्था को ठीक किया जा सके। उन्होंने मसूरी विधानसभा में संगठन के विस्तार की बात पर कहा कि भाजपा महिलाओं व युवाओं को प्राथमिकता दे रही है प्रदेश में 22 मंडल अध्यक्ष महिलाएं बनी है जो कि किसी अन्य दल में नहीं है, मसूरी विधानसभा में भी एक मंडल अध्यक्ष महिला बनी है। संगठन में महिलाओं व युवाओं की भागीदारी सोच समझ के बनाया है। मसूरी मंडल में राकेश रावत जो युवा है, अध्यक्ष बनाया गया है और युवाओं को मौका मिले इसके लिए उम्र तय की गई है। वहीं मंडलों में भी युवाओं व महिलाओं को उचित सम्मान दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button