रायवाला पुलिस द्वारा हरिपुर कला क्षेत्र में गोदाम मे हुयी चोरी की घटना का 05 घंटें में खुलासा करते हुए, चोरी में संलिप्त 02अपराधियों को चोरी के सामान , मोटरसाइकिल सं0-UA07S-7916 के साथ गिरफ्तार किया वरिष्ठ पुलिस जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियन्त्रण अपराध एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी द्वारा थाना रायवाला में हुयी चोरियों के अनावरण हेतु रायवाला पुलिस को उचित दिशा देकर निर्देशित किया गया है।
दिनांक 18.02.22 को आवदेक गौतम सिद्धार्थ निवासी हरिपुरकला ने थाना रायवाला पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि वह हरिपुरकला में मुकेश चंद नौटियाल के गोदाम मे हिसाब-किताब का कार्य देखते हैं। दिनांक-17 को रात्रि के समय इन्टर कालेज हरिपुरकला के पास स्थित गोदाम में अन्दर घुसकर कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चोरी कर 4 पाइप (5 इंच) एम.एस.पाइप चोरी कर ले गए। लिखित तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष महोदय रायवाला द्वारा उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए आवेदक के दिये गये प्रा0पत्र के आधार पर थाना रायवाला पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया । उक्त चोरी की घटना के अनावरण के लिए थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चन्द्र पुजारीद्वारा थाना रायवाला पर पुलिस टीम गठित करते हुए स्वयं के निर्देशन में टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
घटना के अनावरण के लिए रायवाला क्षेत्र मे सघन चैकिंग अभियान चलाया गया व घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। क्षेत्र में हुयी चोरी की घटना का अनावरण हेतु थानारायवाला पुलिस टीम गठित कर टीम को रायवाला क्षेत्र मे हिदायत देते हुए रवाना किया गया । पुलिस टीम दिनांक-18/02/22 को फ्लाईओवर के नीचे बने रास्ते के पास चैकिंग के दौरान एक लाल रंग की मोटरसाइकिल सं0-UA07S-7916आती दिखाई दी जिसमे 02 व्यक्ति बैठे थे जिसमे बीच मे कुछ पाइप के टुकडे रखे थे जो पुलिस टीम देखकर डर कर वाहन को वापस मोडकर जाने लगे तो पुलिस टीम को शक होने पर उन्हें पकड लिया गया । पूछताछ में उन्होंने बताया कि लोहे का सामान उन्होंने गोदाम से चोरी किया है चोरी करने के बाद सामान को जंगल में छुपा दिया था और मौका पाकर जंगल से निकालकर बेचने के लिए ले जा रहे थे और यह काम वह हरिपुर में रहने वाले राजन के कहने पर कर रहे थे उन्होंने पहले भी लोहे के गाटर चोरी कर आने जाने वाले कबाड़ीओं को बेचे थे पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो अपना नाम आसिफ निवासी ज्वालापुर हरिद्वार दूसरे ने अपना नाम आमिर ज्वालापुर हरिद्वार बताया ।पकडे गये व्यक्तियों के पास से वरामद पाइप के टुकडे थाना रायवाला पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा