करणी सेना ने पठान फिल्म का विरोध कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
मसूरी। करणी सेना मसूरी शाखा ने 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पठान के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देकर मसूरी एंव उत्तराखंड के किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित न करने की मांग की गई है। करणी सेना के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे व वहां पर एसडीएम मसूरी को नायब तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई कि मसूरी के किसी भी सिनेमाघर में पठान फिल्म प्रदर्शित न की जाय। पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग बहुत ही आपत्ति जनक ढंग से दिखाया गया है जिसमें हिंदु सनातन धर्म के रंग भगवा को धूमिल करने की चेष्ठा की गई है। फिल्म में यह प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है कि सनातन धर्म में स्त्री को भोग विलास एवं खेलने की वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया गया है।जिससे हमारी संस्कृतिक परंपराओं पर कुठाराघात किया गया है। इस फिल्म में स्त्रियों को भगवे रंग की बिकनी में दिखाकर नहाते हुए लेटते हुए एंव नाचते हुए अश्लीलता की सारी हदें पार करवा कर सनातनी रंग का जानबूझ कर अपमानित किया गया है। जिसका करणी सेना एवं समस्त हिदुं समाज घोर निंदा करते हुए फिल्म का बहिष्कार करती है। इस मौके पर करणी सेना की शशि रावत ने कहा कि फिल्म पठान में हिंदु संस्कृति का अपमान किया गया है व अभिनेत्री को भगवे रंग की बिकनी पहना कर अश्लीलता परोसी गई है जिसे करणी सेना बर्दास्त नहीं करेगी व इस फिल्म का घोर विरोध करेगी। इस मौके पर प्रमिला नेगी, शशि रावत, ईश्वरी दत्त बरमोला, आदर्श शर्मा, अरविंद गुसांई, संदीप, अजय, हरीश कालरा, आदि मौजूद रहे।