FeaturedUttarakhand News

चौहड़पुर रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार करने की मंशा से घुसे 3 अभियुक्त गिरफ्तार

UK/विकासनगर

चौहड़पुर रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार करने की मंशा से घुसे 3 अभियुक्त गिरफ्तार

इलम सिंह चौहान विकासनगर

कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के चौहड़पुर रेंज, सहसपुर के गश्तीदल वन दरोगा, नरेन्द्र दत्त गौड, वन बीट अधिकारी सचिन कुमार, वन बीट अधिकारी विपिन सिंह चैहान एवं वाहन चालक उपनल श्रमिक इरफान, व बीट सहायक उपनल श्रमिक अब्दुल रहमान डोबरी प्रथम बीट के आरक्षित वन क्षेत्र डोबरी कक्ष संख्या-2ए में सांय के समय लगभग 7 बजे अग्नि सुरक्षा, अवैध पातन, अवैध खनन व अवैध शिकार की रोकथाम हेतु नियमित गस्त कर रहे थे। गस्ती दल के सदस्यों द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र डोबरी कक्ष संख्या-2ए में 03 व्यक्ति जिनके नाम गौरव गुलेरिया पुत्र गोपाल सिंह गुलेरिया व विजय कुमार पुत्र स्व0 भाग सिंह एवं अशोक चन्देल उर्फ रिंकु पुत्र ओम प्रकाश, तीनो निवासीगण ग्राम गोकुलवाला, थाना विकासनगर, जनपद देहरादून को अवैध शिकार की मंशा से अवैध रूप से आरक्षित वन क्षेत्र में मय 01 अदद बन्दूक, 05 (पांच) नग 12 बोर के जिन्दा कारतूस व टाॅर्च आदि सामान के साथ पकडे गये। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम शिकार करने की नियत से सरकारी जंगल में घुसे थे।
उक्त अभियुक्तों को आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार की मंशा से अपने साथ अवैध बन्दूक, टाॅर्च व जिन्दा कारतूस के शिकार की नीयत से प्रवेश करने पर इनको वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियिम 1972 की धारा 9 व 51 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1)झ एवं 52 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button