गौकशी की घटना में शामिल गौ- तस्करों को 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस का करारा जवाब।
घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु ले जाया गया नजदीकी हॉस्पिटल
पुलिस चेकिंग के दौरान दर्रारेट बैरियर पर रोके जाने के दौरान अभियुक्त बैरियर तोड़कर मौके से हो गया था फरार
पीछा करने पर स्वयं को पुलिस टीम से घिरता देख अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर किया गया था फायर
एसएसपी देहरादून तथा एसपी विकासनगर द्वारा अस्पताल में जाकर अधिकारियों से ली घटना के सम्बन्ध में जानकारी।
मुठभेड़ में घायल बदमाश है सहारनपुर का शातिर गौ-तस्कर, जिस पर देहरादून तथा सहारनपुर में गौकशी तथा अन्य अपराधों के कई अभियोग हैं दर्ज।
अभियुक्त द्वारा 01 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर सेलाकुई क्षेत्र से गौवंश चोरी कर सहसपुर क्षेत्र में दिया था गौकशी की घटना को अंजाम
आज भी अभियुक्त गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे जा रहा था अपने साथियों के पास, चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
थाना सहसपुर
दिनांक: 04-02-25 को थाना सहसपुर को सूचना मिली कि शंकरपुर, हुकुमतपुर मेन्टल हास्पिटल के पास एक खेत में गौवंश के अवशेष पडे हैं। उक्त सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर पुलिस टीम को 02 गौवंश के अवशेष बरामद हुए, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटा गया था। मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर पशु मांस का परीक्षण कराया गया तो पशु चिकित्सक द्वारा उसके गौ मांस होने की पुष्टि की गई। घटना के संबंध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सहसपुर मु0अ0सं0: 27/25, धारा- 325 बीएनएस व 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान मृत गौवंश का सेलाकुई क्षेत्र से चोरी किया जाना प्रकाश में आया, जिसके सम्बन्ध में थाना सेलाकुई पर श्रीमती लज्जादेवी पत्नी होरीलाल निवासी हरिपुर, सेलाकुई द्वारा मु0अ0सं0- 11/25 धारा- 305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा उसमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल तक आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए मुखबिर के माध्यम से संदिग्ध अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। इसी दौरान दिनांक: 05-02-25 की तडके प्रात: दर्रारेट चैकपोस्ट के पास सहारनपुर की ओर से आ रही एक अपाचे मोटर साइकिल सवार को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटर साइकिल सवार बैरियर तोडते हुए तेजी से सहसपुर की ओर भाग गया, जिस पर तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की तलाश हेतु आस-पास के थानो का अवगत कराते हुए प्रभावी चैकिंग प्रारम्भ की गई।
चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को तिमली के पास एक मोटर साइकिल सवार दर्रारेट की ओर से आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल को वापस मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सडक पर फिसल गयी तथा मोटर साइकिल सवार व्यक्ति जगंल की ओर भाग गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उमर 24 वर्ष के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, 01 जिंदा कारतूस तथा 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक: 03/04-02-25 की रात्रि में उसने अपने साथियों लालू पुत्र मुशर्रफ उर्फ काला निवासी खुशहालपुर सहसपुर, मुज्जम्मिल पुत्र अस्लम निवासी: खुशहालपुर सहसपुर तथा 01 अन्य व्यक्ति, जिसे वह नहीं जानता, के साथ मिलकर हरिपुर सेलाकुई स्थित झुग्गी झोपडी से 02 गाय चोरी कर शंकरपुर में सारना नदी के किनारे खेतों में उन्हें काटा गया था तथा गौ मांस को मुजम्मिल के परिचित व्यक्ति को बेचने के लिये दिया था। आज भी अभियुक्त गौ कशी की घटना को अंजाम देने के लिये अपने साथियों से मिलने सहारनपुर से सहसपुर आ रहा था, पर चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुठभेड के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त लम्बे समय से गौकशी की घटना में लिप्त रहा है, जिसके विरूद्ध देहरादून तथा सहरानपुर में गौकशी के कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त से पूछताछ में गौकशी में लिप्त कई अन्य तस्करों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र – 24 वर्ष
विवरण वांछित अभियुक्त:-
1- लालू पुत्र मुशर्रफ उर्फ काला निवासी खुशहालपुर, सहसपुर 2- मुज्जम्मिल पुत्र अस्लम निवासी- खुशहालपुर, सहसपुर 3- एक अन्य व्यक्ति नाम/पता: अज्ञात।
अपराधिक इतिहास:- अभियुक्त उस्मान उर्फ कालू पुत्र इकराम उर्फ अहसान
1- मु0अ0सं0: 139/21 धारा 379 आईपीसी, 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम, थाना सहसपुर, देहरादून 2- मु0अ0सं0: 140/21, धारा 379/34/411 आईपीसी, थाना सहसपुर, देहरादून 3- मु0अ0सं0- 141/21 धारा 34/411 आईपीसी व 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम, थाना सहसपुर, देहरादून 4- मु0अ0सं0- 142/21, धारा 34/411 आईपीसी व 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम, थाना सहसपुर, देहरादून 5- मु0अ0सं0- 19/24, धारा 429 आईपीसी व 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम, थाना सहसपुर, देहरादून 6- मु0अ0सं0: 27/25, धारा- 325 बीएनएस व 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम, थाना सहसपुर, देहरादून 7- मु0अ0सं0- 11/25 धारा- 305 बीएनएस, थाना सेलाकुई, देहरादून
पुलिस टीम:-
1- नि० मुकेश कुमार त्यागी, प्रभारी थाना सहसपुर 2- व०उ०नि० विकास रावत, थाना सहसपुर 3- उ०नि० सतेन्द्र भाटी, चौकी प्रभारी धर्मावाला 4- उ०नि० अमित कुमार 5- का० शंकर सिंह 6- का० मन्दीप 7- का० प्रदीप
एसओजी टीम:-
1- निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी 2- उ०नि० कुन्दन राम 3- उ०नि० दीपक धारीवाल 4- हे०का० किरण कुमार 5- का० ललित 6- का० विपिन 7- का० लोकेन्द्र 8- का० जितेन्द्र 9- का० नवीन कोहली 10- का० आशीष शर्मा
तड़के सुबह मे सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर भाग जाना,पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया , पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा करने पर ,जवाबी फायरिंग में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़
पुलिस बदमाश के बीच मुठभेड़ मे 01 बदमाश घायल, बदमाश के पैर पर लगी गोली
मुठभेड़ में घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया
विकासनगर पहुंचकर एसएसपी देहरादून व एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई
मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं, बदमाश द्वारा विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गौवश की चोरी की सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को दिया था अंजाम,आज सुबह भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे अपने साथियों के पास जा रहा था,बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर किया गिरफ्तार
मुठभेड़ में घायल बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी पंजीकृत हैं अभियोग
मुठभेड़ मे गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उमर 24 वर्ष