FeaturedUttarakhand News
ब्राइट ऐन्जल्स स्कूल के कक्षा- 9 वीं के छात्रों ने दी कक्षा- 10 वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए गुड लक पार्टी दी और शुभकामनाएं।


यह आयोजन आपसी स्नेह, सम्मान और प्रेरणा का सुंदर उदाहरण रहा।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन के साथ हुई। कक्षा – 9 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों के लिए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,
जिनमें गीत, नृत्य, कविता पाठ एवं प्रेरणादायक विचार शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने न केवल माहौल को आनंदमय बनाया बल्कि परीक्षा से पूर्व तनाव को भी कम करने में सहायक भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कक्षा-9 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने विश्वास व्यक्त किया कि कक्षा -10 के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर
विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाएँ जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं,
किंतु आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, अनुशासन और मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कक्षा -10 वीं के विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि यह गुड लक पार्टी जूनियर्स और सीनियर्स के बीच स्नेहपूर्ण संबंधों को और मजबूत करती है तथा विद्यालय की स्वस्थ और संस्कारयुक्त शैक्षणिक परंपरा को दर्शाती है।
स्कूल के निदेशक कर्नल कादिर हुसैन व प्रधानाध्यापिका श्रीमती राणा अलमास ने बच्चों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी। फरवरी माह में परीक्षाओं के बसंत ऋतु का जो आगमन होता है उसके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी और यह भी बताया कि सभी विद्यार्थी इन परीक्षाओं से घबराए ना कोई तनाव में ना रहें जितना भी अब उन्होंने पढ़ा है उसी पढ़ाई का अभ्यास करते रहें ।इस कार्यक्रम को बहुत ही खूबसूरत बनाने में अध्यापक व अध्यापिका गण का बहुत बड़ा योगदान रहा है उनके नाम कुछ इस प्रकार से है- निदेशिका अजरा हुसैन, अरीबा, संगीता , तबस्सुम खान मनीष रावत, गौरव चौधरी प्रशांत गुप्ता ,पंजाब सिंह खुशीराम जोशी , सपना भारद्वाज , लतिका मल्होत्रा प्रदीप कौर , निष्ठा खान अलाउद्दीन अहमद , जावेद डिम्पल आदि ।