FeaturedUttarakhand News

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का शहर कांग्रेस ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरित कर मनाया जश्न।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का शहर कांग्रेस ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरित कर मनाया जश्न।

मसूरी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी व आतिश बाजी के बीच खुशी मनाई वहीं मिष्ठान वितरित किया।
शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर एकत्र होकर कर्नाटक विधानसभा में भारी बहुमत से जीतने पर जमकर खुशी मनाई व कांग्रेस जिंदाबाद, खड़गे जिंदाबाद,

सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, आ गई कांग्रेस छा गई कांग्रेस आदि के नारों के बीच आतिशबाजी की व जीत की खुशी में मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहाकि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांाध्ी व राहुल गांधी के नेतृत्व में कर्नाटक में भारी बहुमत से जीत हासिल की है इस जीत के पीछे वहां की जनता का साथ है जिन्हांेने मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार का जबाव दिया और आज कर्नाटक की जनता ने संदेश दिया कि 2024 में भाजपा को उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी। दक्षिण भारत की जीत का असर मसूरी में भी पड़ा है और इस जीत से कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हो गया है। और इसी उर्जा से निकाय व 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस परचम लहरायेगी। इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेशचंद ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का श्रेय वहां की महान जनता को दिया है व उन्हें बधाई दी है कि उन्होंने वहंा पर एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए मतदान किया है और यह संदेश 2024 तक पूरे देश में जायेगा व केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसबीर कौर, भरोसी रावत, सोनिका सिंह, चंदा, रूबीना अंजुम, राजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, रमेश राव, सुनील पंवार तेजपाल रौथाण, अरविंद सोनकर, नागेद्र उनियाल, संदीप अग्रवाल, चांद खान, महिमानंद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button