FeaturedUttarakhand News

कीन के कर्मचारियों के साथ पालिका पर्यटन प्रभारी ने की अभद्रता, आक्रोश।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

कीन के कर्मचारियों के साथ पालिका पर्यटन प्रभारी ने की अभद्रता, आक्रोश।

मसूरी। नगर पालिका पर्यटन प्रभारी पर मसूरी की सफाई करने वाली संस्था कीन का वाहन मालरोड पर जाने से मना करने व उनके कर्मचारियों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जिसके विरोध में कीन संस्था के सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष से भेंट की व घटना की जानकारी देने के साथ ही पर्यटन प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
नगर पालिका परिषद ने शहर की सफाई का कार्य कीन संस्था को दिया है जिस पर उनके कर्मचारी शहर की सफाई करते हैं। जब रात को कीन संस्था का वाहन कूड़ा एकत्र करने मालरोड पर जाने लगा तो पालिका के पर्यटन प्रभारी विनोद कुमार ने उनके वाहन को मालरोड पर जाने की परमिशन नहीं दी व कहा कि उनके वाहन को कोई परमिशन नहीं दी गई है। जिस पर उन्होंने परमिशन दिखानी चाही तो पर्यटन प्रभारी ने उनके चालक व हेल्पर के साथ हाथापाई की व अभद्र व्यवहार करने के साथ ही हेल्पर को चांटा जड़ दिया व जान से मारने की धमकी दी।

व इसके बाद चला गया। जब उन्होंने इसकी सूचना अपने सुपरवाइजर को दी तो उन्होंने पर्यटन अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने फोन पर गंदी गालियां दी व कहा कि जो तुमसे हो सकता है कर लेना। इस घटना के बाद कीन संस्था के चालक अमन व हेल्पर सौरभ की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसमें यह भी कहा गया कि वह नशे में धुत्त था। घटना की जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कीन संस्था के कर्मचारियों को बुलाया व घटना की पूरी जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि वह घटना की जानकारी लिख कर दें ताकि पर्यटन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस संबंध में कीन के प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि कीन नगर क्षेत्र में कूडा एकत्र करने का कार्य करती है व रात को मालरोड से कूड़ा लेने वाहन बैरियर के अंदर जाना था लेकिन पालिका पर्यटन प्रभारी ने कीन के कर्मचारियों के साथ मारपीट व अभद्रता की। जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से विनोद कुमार को पर्यटन प्रभारी पद से हटाने की मांग की। वहीं कीन के सुपरवाइजर विक्रम ने कहा कि इस घटना के बाद जब विनोद कुमार से फोन पर बात की तो उन्होंने गाली गलौच किया जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता से मिलने वालों में कीन के प्रबंधक अशोक, अमन, सौरभ सुपरवाइजर विक्रम, विजय सहित बड़ी संख्या में कीन के कर्मचारी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button