FeaturedUttarakhand News

डा. अंबेडकर की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया।

डा. अंबेडकर की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया।

मसूरी। संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर उनकी अंबेडकर चौक पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई व उनको याद किया गया।
संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उनको याद किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डा. अंबेडकर ने देश में समाज के कमजोर वर्ग को समानता का अधिकार देने व उनके उत्थान के लिए जो कार्य किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई व आज देश में उनकी बदौलत लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ है व लोगों को सामाजिक न्याय मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, मेघ ंिसह कंडारी, महेश चंद, पालिका सभासद प्रताप पंवार, गीता कुमाई, अरविंद सेमवाल, जसविंदर सिंह गोगी, राजीव अग्रवाल, रमेश भंडारी, अरविंद सोनकर, भरोसी रावत, दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button