FeaturedUttarakhand News
पछवादून के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल डाकपत्थर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग


बताया की जिस प्रकार माँ गंगा पर्वतो से पहली बार हरिद्वार मैदान में प्रवेश करती है ठीक उसी प्रकार माँ यमुना भी पहाड़ो से पहली बार डाकपथर मैदान में प्रवेश करती है। ऐसे में डाकपत्थर का बड़ा महत्व है। 70 के दशक तक झील व् इसके आसपास की खूबसूरती देखते ही बनती थी। यहाँ बॉलीवुड की कई बड़ी हिंदी फिल्मो की शूटिंग भी हुई है। मनोहारी स्थलों से भरपूर डाकपत्थर सरकार की उदासीनता का दंश झेल रहा है | पूर्व में भी कई बार सरकार को पत्र के माध्यम से निवेदन किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से डाकपत्थर क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए बैराज क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण कराने, यमुना घाट का निर्माण कर प्रत्येक दिन यमुना आरती का आयोजन करने , डियर पार्क में पुनः हिरन , ग्राउंड में कृतिम झील को पुनः शुरू कराने व् ग्राउंड को आर्मी व् पुलिस ट्रेनिंग आदि के रूप में विकसित करने की मांग की। जिससे क्षेत्र में रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।