FeaturedUttarakhand News

शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने खंगाले नगर पालिका के दस्तावेजफ ।

शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने खंगाले नगर पालिका के दस्तावेजफ ।

मसूरी। नगर पालिका परिषद में लगातार हो रही अनियमितताओं की शिकायत पर शहरी विकास विभाग के अधिकारियों की जांच टीम पहुंची जहां पर उन्होंने नगर पालिका परिषद के दस्तावेजों की जांच की और जिसकी रिपोर्ट शीघ्र शासन को प्रेषित की जायेगी।
नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली पर समय समय पर सवाल उठते रहे हैं व इसकी शिकायतें लगातार शासन व नगर विकास को की जाती रहीं हैं। जिस पर शासन ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों की जांच टीम मसूरी भेजी जिन्होंने नगर पालिका की शिकायतों की जांच शुरू की व कागज खंगाले।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहरी विकास विभाग के अपर निदेशक अशोक पांडे ने बताया कि नगर पालिका मसूरी में अनियमितताओं की शिकायतें शहरी विकास विभाग को मिली थी जिस पर उच्च अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश किए गए। इसी के संबंध में नगर पालिका में दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि विशेषकर निविदाओं में अनियमितताओं को लेकर शिकायतें मिली थी जिसकी जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका द्वारा जो भी निर्णय लिया जाता है वह बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों की सम्मति से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि पालिका हर जांच के लिए तैयार है तथा कहा कि जांच दल को पूरा सहयोग किया जायेगा ताकि दूध का दूध व पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक द्वेष के कारण इस प्रकार की शिकायतें की जा रही है लेकिन पालिका में सभी कार्य नियमों के अनुसार किए जाते हैं, जिसमें बोर्ड की सहमति ली जाती है व पालिका ईओ के द्वारा यह कार्य किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button