मसूरी। पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत गैर जमानती अधिपत्र की तामील करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी ले लिए ले जाया गया। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के निर्देश व न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट के फ्आदेशों का अनुपालन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया गया। अभियुक्त इंद्रजीत कौर उर्फ प्रीति पत्नी बलविंदर सिंह निवासी मकान नंबर 93 इंद्रा नगर कालोनी निकट एशियन स्कूल थाना बंसत बिहार से गिरफ्तार किया। जिसमें अपर उपनिरीक्षक नागेंद्र सिह व महिला कांस्टेबल पुष्पा बोरा ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महिला का गैर जमानती वारंट निकाला गया था जिसपर 421/431भादवी, 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज था।