FeaturedNational News

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59वर्ष की उम्र में निधन

मनोज कुमार
फरीदाबाद dt 12।11।18

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

फरीदाबाद : केंसर से जूझ रहे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बेंगलुरु में सोमवार को करीब सुबह 2 बजे आखिरी सांस ली। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे। भाजपा नेता अनंत कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते थे। उनके पास दो महत्वपूर्ण मंत्रालय थे और वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कद्दावर मंत्रियों में से एक थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री और अपनी कैबिनेट के साथी अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार एक बेहतरीन नेता था जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण हमेशा याद किया जाएगा।

मोदी जी ने Twitter पर कहा।

Extremely saddened by the passing away of my valued colleague&friend,Shri Ananth Kumar Ji.He was a remarkable leader, who entered public life at young age & went on to serve society with utmost diligence&compassion.He will always be remembered for his good work: PM Narendra Modi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button