देहरादून। आज 29 अप्रैल क़ो नगर निगम देहरादून की बोर्ड बैठक में दैनिक पर्यावरण मित्रों का मानदेय ₹500 से बढ़ाकर ₹800 प्रतिदिन करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होने पर वाल्मीकि समाज एवं पर्यावरण मित्रों में खुशी की लहर है। इस निर्णय पर जयपाल वाल्मीकि ने मेयर सौरभ थपलियाल एवं समस्त भाजपा पार्षदगणों का आभार व्यक्त किया।
प्रेस को जारी बयान में जयपाल वाल्मीकि द्वारा कहा गया कि 23 अप्रैल 2026 को दैनिक पर्यावरण मित्रों की वेतन वृद्धि को लेकर एक प्रस्ताव मेयर सौरभ थपलियाल को सौंपा गया था, जिसमें 29 अप्रैल 2026 की बोर्ड बैठक में इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर निर्णय लेने का अनुरोध किया गया था। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर मेयर और सम्मानित सभासदों ने पर्यावरण मित्रों के हित में सकारात्मक पहल करते हुए एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है।
समस्त वाल्मीकि समाज एवं दैनिक पर्यावरण मित्रों की ओर से मेयर सौरभ थपलियाल, समस्त भाजपा पार्षदगण एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।