FeaturedUttarakhand News

राजभवन बार प्रकरण: IG के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इलम सिंह चौहान 

विकासनगर: देहरादून के चर्चित राजभवन बार/क्लब प्रकरण को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल) के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। मोर्चा अध्यक्ष व जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने राजभवन को ज्ञापन भेजकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, अनुशासनात्मक कार्रवाई और संपत्ति की जांच कराने की मांग की है।

नेगी का आरोप है कि देर रात संचालित हो रहे एक बार को बंद कराने पहुंची पुलिस टीम को कथित तौर पर रोका गया, जो सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसा गंभीर मामला है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

मोर्चा ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार और देहरादून पुलिस की कार्रवाई की सराहना भी की है। वहीं, इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button