श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पछवा दून इकाई विकासनगर ने मुख्यमंत्री को दिया न्योता, यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन विकासनगर ने मुख्यमंत्री को दिया न्योता
यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पछवादून इकाई विकासनगर के प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पछवादून इकाई विकासनगर के शपथ ग्रहण समारोह एवं उत्कृष्ट कार्य सम्मान समारोह (कोरोना योद्धा) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित होने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उनके साथ पत्रकारों के कल्याण को लेकर विस्तृत चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबंध है। यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को यूनियन के माध्यम से पत्रकारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। इस मौके पर सचिव नरेंद्र राठौड़ और संरक्षक मुकेश जुयाल भी मौजूद है।
—–