FeaturedUttarakhand News
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अवैध खनन पर जताई कड़ी नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार


विधायक चौहान ग्रामीणों की शिकायत पर शक्ति नहर मार्ग के समीप निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, जहां पुल संख्या-1 के पास नाले में भारी जलभराव की स्थिति पाई गई। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि नाले के समीप डंप अवैध मलबे के कारण जल निकासी बाधित हो रही है और नाला क्षतिग्रस्त हो गया है।