देहरादून : – आज नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट दीपचन्द वर्मा की ओर से जिलाधिकारी देहरादून,राज्य बाल आयोग व शिक्षा विभाग को शिकायती पत्र भेजा है जिसमे निजी स्कूलों द्वारा जुलाई माह मे होने वाले नए सत्र व एडमिशन के लिए अभिभावकों से अप्रैल माह से शुल्क वसूला जा रहा है । एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के अनुसार आईएसबीटी देहरादून स्थित राजाराम मोहन राय अकेडमी द्वारा अपने यहां जुलाई माह मे नए सत्र के एडमिशन किये जा रहे हैं किंतु अभिभावाकों का कहना है कि स्कूल द्वारा अप्रैल माह से शैक्षिक शुल्क लिया जा रहा है । जिसके कारण अभिभावाकों मे काफी रोष है है क्योंकि उनका कहना है कि पिछले साल भी अप्रैल से लेकर मई तक कि फीस स्कूल से पूर्व मे ही ले चुका है अप्रैल मे सत्र शुरू हो चुका है किंतु अब जुलाई मे एडमिशन के बावजूद स्कूल द्वारा अप्रैल से फीस की मांग कर रहा है जो कि न्यायोचित नही है । चूंकि कई स्कूलों द्वारा 14 महीने की फीस लिए जाने को भी शिकायत अभिभावकों द्वारा की गई है । जिसके विरुद्ध स्कूल को नियमानुसार फीस ही छात्रों से लिये जाने को निर्देशित किया जाए व नियम विरुद्ध फीस लेने वाले स्कूलों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाई की जाए ।