FeaturedUttarakhand News

ब्राइट एंजेल्स स्कूल में विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

इलम सिंह चौहान 

विकासनगर। उत्तराखंड पुलिस फायर सर्विस विभाग की ओर से जीवनगढ़ स्थित ब्राइट एंजेल्स स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विकासनगर फायर स्टेशन के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अधिकारी कृपाराम शर्मा ने विद्यार्थियों को आग लगने के कारण, उससे बचाव और आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग विभिन्न प्रकार की होती है और प्रत्येक प्रकार की आग को बुझाने का तरीका अलग होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि

किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए तथा तुरंत फायर सर्विस को सूचना देनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका कृपाराम शर्मा ने सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से उत्तर दिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती राणा अलमास ने उत्तराखंड पुलिस फायर सर्विस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में

सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button