FeaturedUttarakhand News

उप जिलाचिकित्सालय में एक गर्भवती महिला का सफल आपरेशन किया गया।

उप जिलाचिकित्सालय में एक गर्भवती महिला का सफल आपरेशन किया गया।

मसूरी। उप जिलाचिकित्सालय लंढौर में महिला रोग विशेषज्ञ डा. शैली सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने एक महिला का क्रिटिकल आपरेशन कर डिलीवरी करवा दी। यह इस तरह के आपरेशन का दूसरा केस है। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।


उप जिला चिकित्सालय लंढौर के बनने के बाद लगातार यहां पर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। हालांकि अभी आपरेशन थियेटर में स्टाफ व उपकरणों की कमी है लेकिन उसके बाद भी चिकित्सकों का प्रयास है कि रोगियों को यहां से बाहर न जाना पड़े। इसी कडी में मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकास खंड के थत्यूड क्षेेत्र से एक गर्भवती महिला को लाया गया जिसकी स्थित क्रिटिकल थी जिस पर महिला रोग चिकित्सक डा. शैली सिंह ने आपरेशन करने का निर्णय लिया व पूरी टीम ने सहयोग किया व सफल आपरेशन कर डिलीवरी करवा दी। जिसमें एनेस्थेटिस्ट डा. खजान सिंह चौहान, पेडियाट्रिशियन डा. मीता श्रीवास्तव, डा. पल्लवी टोलिया, सिस्टर एल्विना, सिस्टर सोनाली, प्रदीप व सरिता आदि ने सहयोग किया। आपरेशन के बाद डा. शैली सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर थी व उसका समय भी अधिक हो गया था व 40 सप्ताह छ दिन हो चुके थे। वहीं महिला का पानी छूट गया था व बच्चे दानी का मुंह भी नहीं खुल रहा था। उपजिला चिकित्सालय में डा. शैली सिंह ने दूसरी बार सफल आपरेशन कर डिलीवरी करवायी जो अस्पताल के लिए उपलब्धि है और लगातार लोगों का अस्पताल पर भरोसा बढ़ रहा है। जिन्हें लड़का हुआ है। उक्त महिला का नाम बबीता देवी 25 वर्ष व पति का नाम मनीश सिंह निवासी थत्यूड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button