FeaturedUttarakhand News

एमएसएसए ने नव निर्वाचित अध्यक्ष ओकग्रोव के प्रधानाचार्य केसरवानी को सम्मानित किया।

एमएसएसए ने नव निर्वाचित अध्यक्ष ओकग्रोव के प्रधानाचार्य केसरवानी को सम्मानित किया।

मसूरी। मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन ने एक बैठक कर आगामी समय में स्कूलों के बीच होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं पर चर्चा की गई, वहीं मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व ओकग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक केसरवानी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन की एक बैठक ओकग्रोव स्कूल में आयोजित की गई जिसमें ओकग्रोव सहित मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, गुरू नानक फिफत सेंटेनरी स्कूल, मानवभारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, मसूरी पब्लिक स्कूल आदि के खेल प्रशिक्षकों व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी समय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा की गई। वहीं पूर्व निर्णय के अनुसार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओकग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक केसरवानी, महासचिव व मानवभारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के खेल प्रशिक्षक ललित वर्मा एवं उपाध्यक्ष व गुरू नानक फिफत सेंटेनरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक केसरवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि एसोसिएशन स्कूलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन करेगी व खेल प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें उचित मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढाने का प्रयास करेगी। इस मौके पर महासचिव ललित वर्मा ने बैठक में मौजूद सभी विद्यालयों से आये प्रतिनिधियों का विशेष आभार व्यक्त किया व कहाकि आगामी समय में विद्यालयों के बीच होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में सभी सक्रिय भागीदारी निभायें। इस मौके पर मसूरी इंटर नेशनल के खेल प्रशिक्षक वरूण रावत, मसूरी पब्लिक स्कूल से अरूण व आशिमा गुरू नानक से ईश बहुगुणा, व ओकग्रेाव से प्रियंका रंजन, किरन, शादाब आदि मौजुूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button