FeaturedUttarakhand News

खुलासा:पत्नी ने ही प्रेमी के संग मिलकर रची थी पति की हत्या की साज़िश

UK/विकासनगर
इलम सिंह चौहान

खुलासा:पत्नी ने ही प्रेमी के संग मिलकर रची थी पति की हत्या की साज़िश

देहरादून जनपद के तहसील कालसी क्षेत्र के 32 वर्षीय संतराम निवासी ग्राम रताड़ हाल निवास रसूलपुर जिसका शव थाना कालसी पुलिस द्वारा 13 फरवरी 2023 को कालसी साहिया रोड पर जजरेड के पास 50 मीटर सड़क से नीचे खाई में बरामद किया। उपरोक्त मृतक संतराम की पत्नी इन्द्रा देवी द्वारा कोतवाली विकासनगर में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई थी। कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश हेतु विवेचक नियुक्त कर गुमशुदा की खोजबीन शुरू की गई जिसमें थाना कालसी पुलिस द्वारा बताया गया

 कि साहिया रोड जजरेड़ के पास एक एक्सीडेंट हुआ है जिसमें एक शव 50 मीटर गहरी खाई से बरामद हुआ है और मोटरसाइकिल 100 मीटर नीचे खाई में क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त गुमशुदा संतराम के रूप में की गई। थाना कालसी पुलिस द्वारा मृतक के पंचायतनामा वह पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई

 जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर शंकर सिंह बिष्ट द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए एसओजी देहात के सहयोग से उपरोक्त मृतक के मोबाइल नंबरों की सीडीआर व घटनास्थल के आसपास का डंप डाटा एकत्रित किया जिसके अवलोकन से एक संदिग्ध नंबर आशीष पुत्र मुकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 2 आदर्श विहार हरबर्टपुर का पंजीकृत पाया गया और लोकेशन भी उक्त मृतक के साथ घटना स्थल व उसके आसपास क्षेत्र की मिली। पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर आशीष कुमार से सख्ती से पूछताछ की तो उसके द्वारा अपने साथी मुकेश के साथ मिलकर हथौड़े से वार कर संतराम की हत्या करना तथा उसके शव व मोटरसाइकिल को साहिया रोड जजरेड़ के पास खाई में फेंकना स्वीकार किया। उसने बताया कि उक्त घटना की साजिश मृतक संतराम की पत्नी इन्द्रा तथा मुकेश द्वारा की गई थी। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य अभियुक्त मुकेश को मैजिक वाहन सहित बाईपास रोड त्रिशला धर्मशाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में पूछताछ हेतु मृतक संतराम की पत्नी को चौकी बाजार बुलाया गया सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल हथौड़े को बरामद किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ वह मौके से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त गुमशुदगी को कोतवाली विकासनगर में धारा 302/ 201/ 120 भी के तहत मुकदमा तरमीम किया गया। तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 10 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की।
*उपरोक्त घटना का विवरण*
उपरोक्त घटना के संबंध में पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि वह हरबर्टपुर से कौन सी रोड पर मैजिक वाहन चलाता है तथा पूर्व में मैजिक वाहन यूनियन का अध्यक्ष भी रहा है और आशीष यूनियन में एजेंट का काम करता है दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं। लगभग 7-8 वर्ष पूर्व मुकेश की पहचान इंदिरा पत्नी संतराम से हुई इस दौरान दोनों की आपस में फोन पर बातें होने लगी। और एक दूसरे से प्यार करने लगे। जिसके बाद दोनों साथ रहना चाहते थे परंतु संतराम के जिंदा रहते यह संभव नहीं था इसलिए दोनों ने संतराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, जिसमें उसने अपने दोस्त आशीष कुमार की मदद ली।
योजना के मुताबिक घटना के दिन आशीष के माध्यम से संतराम को बड़े काम का ठेका दिलाने के बहाने अपने दोस्त आशीष के घर आदर्श विहार पिक्चर हॉल वाली गली में बुलाया जहां वह पहले से ही मौजूद था। संतराम उपरोक्त जो कि कारपेंटर वर्क करता था वह बताए हुए स्थान पर अपनी मोटरसाइकिल से आया और आशीष के घर पहुंचने पर घर में घुसते ही मुकेश के द्वारा संतराम के सिर पर कई वार किए गए जिससे संतराम फर्श पर गिर गया थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद मुकेश को आशीष के द्वारा उसके शव को चुन्नी में लपेट कर मैजिक वाहन से साहिया रोड पर जजेट के पास खाई में फेंक दिया और वापस आकर मृतक संतराम की मोटरसाइकिल को भी उक्त स्थान पर ले जाकर खाई में धकेल दिया।
*खुलासा करने वाली पुलिस टीम*
संदीप नेगी पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास नगर, शंकर सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर, उप निरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, उप निरीक्षक आदित्य सैनी, एचसी विक्रम सिंह, कानि० मनजीत लेखवार, कानि० जगमोहन सिंह, कानि० प्रवीण कुमार, कानि० मोनू कुमार, कानि० अशोक कुमार,कानि० रजनीश, कानि०अमित,म०कानि० आशा,म०कानि० सीमा।
एसओजी देहात
उप निरीक्षक दीपक धारीवाल, कानि० नवीन कोहली, कानि० जितेंद्र, कानि० सोनी, कानि० मनोज आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button