जाफर हाॅल मुहल्ले में बिजली के खंबे के टेढे़ होने से गिरने का खतरा।
मसूरी। मालरोड़ से लगे जफर हाॅल मुहल्लेे में एक बिजली का पोल गिरने को हो रखा है लेकिन बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रावाई नहीं की गई जिस कारण लोगों में आक्रोश है क्यों कि कभी भी बिजली का खंबा गिर सकता है व जानमाल को हानि हो सकती है। क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि खंबा बिल्कुल टेढ़ा हो गया है।
जफर हाॅल मुहल्ले में बिजली का एक खंबा गिरने के कगार पर है व कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग में लिख कर भी दिया व मौखिक भी कई बार कह दिया लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासी देवेंद्र उनियाल का कहना है कि बिजली का खंबा काफी टेढा हो गया है और वह नीचे से खोखला हो गया है वहीं क्षेत्र में बंदर व लंगूर बड़ी संख्या में आते हैं व कभी भी तारों पर झूलने से भी खंबा गिर सकता है वहीं अगर मौसम खराब होता हे तेज हवाएं चलती हैं या बर्फबारी होती है तो तब भी खंबा गिर सकता है। लेकिन बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा शायद किसी दुर्घटना की प्रतीक्षा कर रहा है। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ रहा है व लोगों का कहना है कि अगर कभी दुर्घटना घटी तो इसकी सीधी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। इस संबंध मंे जब एसडीओ मसूरी पंकज थपलियाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में बिजली का खंबा हटा कर दूसरा लगा दिया जायेगा। वहीं क्षेत्र के एक होटल के प्रबंधक रमेश सेमवाल का कहना है कि यह बिजली का खंबा एक ओर झुक गया है व इस रास्ते से हर समय लोग आते जाते रहते हैं व खास कर स्कूली बच्चों को खतरा है। उन्होंने भी कहा कि इस सबंध में बिजली विभाग को कहा गया लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि इस खंबे से हर समय खतरा बना हुआ है।