FeaturedUttarakhand News
जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में हेंपटन कोर्ट व द मसूरी गर्ल्स एंड ब्वाइज ए ने मैच जीते।


प्रतियोगिता में साहिल, सौरभ व दिपांशु ने दो दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरे मैच में द मसूरी गर्ल्स एंड ब्वाइज ए टीम ने आर एन भार्गव इंटर कालेज की टीम को 5-0 से हराया। जिसमें टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर लक्की ने तीन व संजीत ने दो गोल किए। मैच में निर्णायक की भूमिका परविंद रावत, मनोज थापा, राहुल, व सेमुअल चंद्र ने निभाई। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, नरेंद्र पडियार, घनश्याम आर्य, उदित शाह, अमित कैंतुरा, दिपांकर त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र बिष्ट, वरूण रावत, अरविंद सोनकर, आदि मौजूद रहे।