FeaturedUttarakhand News

धनोल्टी विधायक ने क्षेत्र में पहुंच मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

धनोल्टी विधायक ने क्षेत्र में पहुंच मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

मसूरी। सरकार गठन के बाद अपने विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के आभार व्यक्त करने पहुंचे धनोल्टी विधायक प्रीतम सिह पंवार ने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास उनका सपना है। जिसके लिए जनता के सहयोग से कार्य किया जायेगा।
राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार गठन के बाद धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने नैनबाग मंडल व थत्यूड़ मंडल के प्रत्येक गांव जाकर मतदाताओं व भाजपा के सक्रिय संकल्पित कार्यकर्ताओं का इस भरकम जीत के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों मंडलो के प्रत्येक गाँव मे कार्यकर्ताओ को बेसब्री से उनका इंतज़ार था। जीत के बाद पहली बार अपने विधान सभा के हर गांवों पहुँचे प्रीतम सिंह पंवार का लोगों ने फूल मालाओं सहित अपनी पौराणिक रीतिरिवाजों पिठाई ,राँसौ तांदी वाद्य यंत्रों की थाप पर जोरदार स्वागत किया। अपर पालिगाड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगसील में आयोजित भोज पर उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि जिस विश्वास के साथ लोगों ने उन्हें बड़े अंतराल से विजयी दिलवाने में अपना मत का प्रयोग किया है, उनके विश्वाश पर खरा उतरने के लिए वे कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हर विजन को साकार करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। आम जनता को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ना लाभानिवित करवाना किसी भी विधायक का पहला कार्य है, उन्होंने कहा कि धनोल्टी विधान सभा के कई कार्य सरकार में पूर्व से लंबित है जिनका शीघ्र ही निराकरण करवाया जाएगा, वही क्षेत्र के अन्य विकास कर्याे को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न करने के लिए वे वचनबद्ध है।

कार्यक्रम को ब्लाक प्रमुख सीता रावत मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़, पूर्ब ब्लाक प्रमुख गीता रावत, कौर सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह राणा, महामंत्री पृथ्वी सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य सनवीर सिंह बेलवाल, महिला मंडलध्यक्ष बीना रावत, पूर्व सदस्य आशुतोष कोठारी, गढ़वाली रामायण के रचयिता देवेन्द्र चमोली, समाज सेवी राजेन्द्र कोली ने भी जनता को सबोधित करते हुए क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त किया कि विधायक प्रीतम सिंह पंवार की कर्मठ कार्य कुशलता के साथ ही डबल इंजन की सरकार का लाभ शत प्रतिशत क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बंगसील जयदेव प्रसाद गौड़, कमलकिशोर नौटियाल मोलधार, राकेश कुमार बुटकोट, दीपक मेलवान ठिक, कुलदीप परमार तेवा, नवीन कुमार ओतड़, सहित भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष जयपाल, भाजपा कार्यकर्ता मदन नॉटियाल, बूथ सयोजक चंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह राणा,पूर्व प्रधान गुड्डी देवी, गोबिंद सिंह, मीजान सिंह, गजे सिंह, सरत सिंह पंवार , दिलमणी गौड़, घनस्याम गौड़,महाबीर सबरियाल, सहित बड़ी ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button