FeaturedUttarakhand News
परिवहन विभाग द्वारा रेंटल स्कूटी संचालकों के लाइसेंस व स्थल का किया निरीक्षण।


एआरटीओ एनके ओझा द्वारा विभिन्न स्थानों का जहां लाइसेंस में पार्किग दर्शायी गयी है मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा लगातार मसूरी शहर में यातायात व्यवस्था का सुधार करने के लिए समय-समय पर जांच की जाती है और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है। वही स्कूटी रेंटल संचालक भरत कुमाई ने कहा कि एआरटीओ द्वारा स्कूटी संचालकों के यहां जांच की गई है और स्कूटी संचालक नियमों के पालन के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूटी संचालक लगातार सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में भी यातायात के नियमों को पालन करेंगे। साथ ही कहा कि स्कूटी संचालक परिवहन विभाग को पूरा सहयोग प्रदान करें।