FeaturedUttarakhand News
पहले पेयजल निगम ने खोदा अब फाइबर केबल के लिए खुद रही रोड, लोगो में आक्रोश।


जिसके कारण लोग खासे परेशान हो रहे है।
लेकिन अब सीजन जाने के बाद फिर से खुदाई का कार्य शुरू किया जा रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि रोड खोदने को लेकर न प्रशासन के पास कोई ठोस रणनीति है और न ही विभागों का आपसी तालमेल है जिसके कारण जिसकी जब मर्जी तक रोड़ खोदी जा रही है। अभी हाल ही में मैसानिक लॉज से किंक्रेग जाने वाले मार्ग को पेयजल निगम ने खोदा व उसकी कच्ची मरम्मत की गई ताकि लोगों को परेशानी न हो। लेकिन रोड पर उंचे नीचे गढढे होने व बजरी के फैले होने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अभी यह कार्य पूरा भी नहीं हुआ था कि अब प्राइवेट मोबाइल कंपनी की केबल डालने के लिए रोड खोदना शुरू कर दिया गया है। आखिर विभाग आपस में तालमेल क्यों नहीं बिठाते जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। एक बार में ही सभी विभाग मिलकर रोड एक साथ क्यों नहीं खोदते। इस सबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पुष्पेद्र सिंह से फोन पर पूछा तो उन्होंने कहा कि फाइबर लाइन बिछाने के लिए विभाग से अनुमति ली गई है। अब सीजल लगभग शुरू हो चुका है ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने अनुमति देने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक बार रोड खुदने के बाद दूसरी बार रोड खोदे जाने से जनता में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।