पार्टी कार्यकर्ता गत चुनावों से हतोत्साहित न होकर आगामी चुनाव का लक्ष्य बना कार्य करें।
मसूरी। आम आदमी पार्टी मसूरी शाखा की बैठक में प्रभारी प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया है कि पार्टी कार्यकर्ता पिछले अनुभवों से सीख लेकर आपसी मतभेदों व मन मुटाव को छोड़ कर आगे एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें। व आने वाले पालिका चुनाव को लक्ष्य मान कर कार्य करें। उन्होेंने कहा कि आने वाला भविष्य आम आदमी पार्टी का है।
कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश प्रभारी व संगठन समन्वयक जोत सिहं बिष्ट ने कहा कि मसूरी से उनका संबंध पुराना रहा है और यहां पर पार्टी को आगे बढाने की संभावना है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा व एक भी प्रत्याशी का नामांकन रदद नहीं हुआ यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी नहीं है लेकिन आने वाले समय में वह कांग्रेस की तरह राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है। अभी दो राज्यों में सरकार है तथा अगला लक्ष्य हरियाणा व हिमाचल प्रदेश है। उन्होंने कहा कि हर गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा, हर व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य चाहिए जिसके लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कार्यकर दिखाया है। बिजली पानी फ्री दिया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिह ने कहा कि पार्टी विचारो से चलती है किसी व्यक्ति से नहीं इसलिए पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करें। आम आदमी पार्टी सत्ता व पद के लिए नहीं बल्कि स्वच्छ राजनीति व भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए राजनीति करती है। और पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता के बीच जाना होगा। बैठक को अध्यक्ष जय गोपाल गोयल, अमेंद्र बिष्ट, दीपेंद्र भंडारी, सुनील पंवार, विजय लक्ष्मी आर्य, जिलाध्यक्ष विजय सिंह पंवार, जिला प्रवक्ता प्रकाश राणा, प्रदेश महिला सचिव सुदेश सैनी, आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दीप पंत, अमन नौटियाल, तहमीना खान, नफीस बानो, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाक्स-आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिहं बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक भाजपा सरकार द्वारा जनविरोधी कार्यों को उजागर करने में असफल रहे है और विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर नया इतिहास स्थापित करेगी। उन्होंने भर्ती घोटाले पर भी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्हांेने कहा कि पार्टी का लक्ष्य आगामी निकाय व लोकसभा का चुनाव है उसी के तहत पार्टी कार्य कर रही है। बाक्स- आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट को आम आदमी पार्टी में आये कई माह हो गये है लेकिन उनका अभी कांग्रेस पार्टी से मोहभंग नहीं हुआ है। पत्रकारों से बातचीत में उनकी जुबान फिसल गयीव उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बजाय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित होने की बात कही।