मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में नहीं मिल रहा जाम से छुटकारा। एक ओर जहां मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहता है लेकिन अब तो मालरोड ही जाम लग रहा है। जबकि पहले कभी नहीं लगता था। जिसके कारण पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे मालरोड की गरिमा भी तार तार हो रही है। मालरोड पर जाम लगने के कई कारण है जिसमें पुलिस प्रशासन की लापरवाही मुख्य है। क्यो कि मालरोड पर पर्यटक वाहन जहां तहां खडे कर दिए जाने से जाम लगता है। जबकि मालरोड पर वाहन को खड़ा करना प्रतिबंधित है। और नगर पालिका मालरोड पर वाहन जाने की जो अनुमति देती है वह केवल उनके गंतव्य तक के लिए होती है न कि मालरोड पर घूमने की। लेकिन अब यह प्रथा चल पड़ी है कि अगर आपने वाहन की मालरोड पर जाने की पर्ची कटा ली तो उसे पूरी आजादी मिल गई जबकि ऐसा नहीं है पर्ची में स्पष्ठ शब्दों में लिखा होता है कि मालरोड पर जाने की परमिशन केवल गंतव्य तक जाने के लिए है। वहीं दूसरी ओर मालरोड पर सामान ढोने वाले वाहनों के कारण भी जाम लगता है ये वाहन जहां तहां खड़े कर देते हैं जिससे जाम लगता है। जाम के कारण एक दूसरे छोर से आने वाले वाहन आपस में इस तरह चिपके रहते हैं कि पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिलता व उन्हें जाम के बीच में ही खड़े होने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं दुकानों का सामान आधी रोड पर बाहर रखे होने से भी आमने सामने से आये वाहनों को निकलने में परेशानी होती है जो जाम का कारण बनती है। साथ मालरोड पर वाहनों का बढ़ता दबाव भी जाम का कारण बनता जा रहा है। क्यो कि मसूरी के अधिकतर कार्यालय व बैंक आदि मालरोड पर है और कार्यालयों में कार्य करने के लिए लोग अपने वाहनों से जाते है जिन्हें सड़क के किनारे खड़ा किया जाता है इससे भी जाम लग जाता है। लेकिन अगर पुलिस अपने दायित्व का निर्वहन ठीक से करे तो मालरोड पर वाहनों का खड़ा न होने दे या चालान करता रहे तो वाहन खडे नहीं होंगे तो जाम नहीं लगेगा।
लेकिन पुलिस की कमी होने के कारण हर समय पुलिस मालरोड पर तैनात नहीं रहती व मालरोड पीआरडी व होमगार्ड के भरोस छोड़ दी जाती है जिनकी कोई सुनता नहीं है ऐसे में जाम लगना कोई बड़ी बात नहीं है अगर पुलिस मालरोड पर वाहनों को खड़ा न होने दे, सामान ढोने वाले वाहनों को निर्धारित समय के बाद मालरोड पर न जाने दे या उन्हंे गलत स्थान पर खडे़ होने से रोके तो जाम से राहत मिल सकती है। इसके लिए पुलिस विभाग को सख्ती करनी होगी व पुलिस की तैनाती हर चौक चौराहे पर करनी होगी तभी इस समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं मालरोड पर दुपहिया वाहनों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है व हर दुकान के सामने स्कूटी व अन्य दुपहिया वाहन खड़े कर दिए जाते है यह भी जाम का कारण बनते हैं इन सभी को ध्यान में रखकर काम किया जाय तो मालरोड पर जाम नहीं लगेगा व पर्यटक आराम से मालरोड का आनंद ले सकेगा।