FeaturedUttarakhand News

ब्राइट एंजेल्स स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, शिक्षकों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

विकासनगर। जीवनगढ़ स्थित ब्राइट एंजेल्स स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। इस दौरान एक छात्र ने बाल दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं, एक शिक्षिका ने बच्चों को बाल दिवस मनाने के उद्देश्य और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति विशेष स्नेह एवं प्रेम के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बच्चों का मनोरंजन किया। साथ ही बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों की प्रस्तुतियों और खेल गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। पूरे विद्यालय परिसर में दिनभर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में पंजाब सिंह, प्रदीप कौर, डॉ. बीना अरोड़ा, दिव्या अग्रवाल, संगीता सैनी, निष्ठा बग्गा, शिवानी राठौर, विनय गुप्ता, संगीता बाली, अनुप्रिया, शीतल, मनीष रावत, प्रशांत गुप्ता, तबस्सुम खान, अलाउद्दीन अहमद, नाजिया, प्रीति नेगी, अर्चना ढोंडियाल, रिया, तनु, रितिका और आयुषी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button