FeaturedUttarakhand News
भाजपा मसूरी मंडल एवं भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा पखवाड़े के तहत स्वछता अभियान चलाया।


इस मौके पर महिला मोर्चा सदस्यों ने मलिंगार ग्राउंड की साफ सफाई की व झाडू लगाकर पूरे क्षेत्र को साफ किया। वहीं इस मौके पर स्वास्थ्य प्रशिक्षक कॉलसॉग सोरेन ने क्षेत्र वासियों को स्वस्थ्य रहने के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। स्वच्छता अभियान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में चलाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ेे के तहत महिला मोर्चा लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही क्षेत्र में जाकर जनता को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर अनीता पुंडीर, कृष्णा पंवार, चन्द्रकला सायना, अनीता सक्सेना, रीना नवाल, नीरा धनाई, रश्मि सिंह, रेखा सिंह, नीना, ओमवती, राजबाला, प्रिया, अवतार कुकरेजा, नरेंद्र पडियार, आदि मौजूद रहे।