थाना सेलाकुई पुलिस ने किया मोबाईल लूट की दो घटनाओ का अनावरण लूटे गये मोबाईल फोनो के साथ दो शातिर गिरफ्तार
दिनांक 18-06-2022 को थाना सेलाकुई पर वादिनी यासमीन पुत्री मोहम्मद अशरफ निवासी मोहल्ला सरायमीर पोस्ट नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिवनगर सेलाकुई देहरादून ने तहरीर दी की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़कों द्वारा जब वादिनी/पीडिता सिडकुल फैक्ट्री से काम करके घर जा रही थी तो पीछे से झपट्टा मारकर सिडकुल एरिया मे वादिनी का मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी किमती ₹25000 को छीन कर भाग जाने के संबंध में तथा वादी श्री संतोष शुक्ला पुत्र बुद्दराम शुक्ला निवासी पतिशाह पोस्ट बांसगांव थाना बालपुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश हाल निवासी रुसन फार्मा सेलाकुई जनपद देहरादून ने थाना सेलाकुई पर तहरीर दी की जब वादी सिडकुल सेलाकुई में अपने कार्य से गया हुआ था तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लडको द्वारा आकर झपट्टा मारकर उनके हाथ से उनका सैमसंग कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन छीन कर भाग गए हैं उपरोक्त दोनों मोबाइल लूट की घटनाओं पर तत्काल थाना सेलाकुई पर अलग अलग अभियोग पंजीकृत किए गए एवं अभियुक्तों की तलाश प्रारंभ की गई जिसकी सूचना उच्चाधिकारीगण को दी गयी! उपरोक्त मोबाईल लूट की घटनाओ का यथाशीघ्र अनावरण करने हेतु *श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए जिसमे *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय* के दिशानिर्देशन मे थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए घटना सूचना पर तत्काल चीता कर्मचारी गण एवं सुरागरस्सी पतारसी मे नियुक्त कर्मचारी गणों की एक पुलिस टीम गठित की गई जिसपर गठित पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की लोकेशन निकालते हुए तथा पीडिताओ द्वारा बताये गये हुलिये के व्यक्ति की तलाश की गयी,तथा घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरौं का गहनता से अध्यन किया गया तो उपरोक्त दोनो मोबाईल लूट की घटना मे एक ही मोटरसाइकिल और एक ही हुलिए के व्यक्तियों का होना पाया गया जिस सम्बन्ध मे थाना क्षेत्र में प्राप्त होने के व्यक्तियों और मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की गई एवं मुखविरान मामूर किए गए! गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18-06-22 को प्रातः दौराने आकस्मिक चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गण मिलन वर्मा एवं अभियुक्त आमिर को घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ सिडकुल क्षेत्र सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया एवं दोनों अभियुक्तो के कब्जे से उपरोक्त मोबाइल लूट की घटना मे लूटे गये दोनों एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल लूट की दो घटनाओं का सफल अनावरण किया गया जिसकी स्थानीय मीडिया एवं वादीगण तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है!
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण* पूछताछ में प्रकाश में आया कि अभियुक्त गण आपस में मिलकर उठाई गिरी का काम करते हैं धीरे धीरे अभियुक्त गणों द्वारा आपस में मिलकर एक मोटरसाइकिल खरीदी और योजना बनाई कि राह चलते लोगों के मोबाइल फोन को छीना जाए और उनको राह चलते आसानी से लोगों को बेचा जाए तो फ्री में इनकम हो जाएगी इसी क्रम में दिनांक 16 जून 2022 को अभियुक्त गण द्वारा योजना बनाई कि सेलाकुई सिडकुल में काफी लोग पैदल चलते हैं और फोन पर बात करते हुए चलते हैं मौका पाकर अकेले चल रहे महिला पुरुषों को चिन्हित किया गया गया और उसके बाद पीछे से जाकर उनका फोन छीन लिये गये इनकी योजना फोन छीनने के बाद लूटे गये फोनो को राह चलते लोगों को ओने पौने दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की थी आज दिनांक 18 जून 2022 को भी अभियुक्तगण मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से सिडकुल क्षेत्र में घूम रहे थे जिनको समय रहते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया और अभियुक्त गण की निशादेही पर उपरोक्त दोनों मोबाइल लूट की घटनाओं में लूटे गए मोबाइलो को बरामद कर घटना का कुशल अनावरण किया गया
*नाम व पता अभियुक्त*
*1-मिलन वर्मा पुत्र राम सागर वर्मा निवासी ग्राम कुयाडीह थाना हैदराबाद तहसील गोला जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी शंकरपुर सहसपुर देहरादून उम्र 26 वर्ष*
*2- आमिर पुत्र अखलाक निवासी मकान नंबर 60 न्यू सीलमपुर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हाल निवासी चौधरी का मकान शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष*
*बरामद माल* 1-एक एंड्रॉइड मोबाईल फोन सैमसंग कंम्पनी कीमती 25,000/- रुपये (वादी संतोष शुक्ला)
2-एक एंड्रॉइड मोबाईल फोन सैमसंग कंम्पनी कीमती 20,000/- रुपये (वादीनी यासमीन)
*पुलिस टीम* 1-उप निरीक्षक अनित कुमार 2- आरक्षी त्रेपन सिंह 3- आरक्षी ब्रजपाल सिंह 4- आरक्षी महेन्दर कुमार थाना सेलाकुई 5- आरक्षी जितेन्दर कुमार एसओजी ग्रामीण जनपद देहरादून!