वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा तिरंगा फहराया गया, उसके पश्चात एनसीसी कैडेट द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई एवं देश के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी, प्रोफेसर आर एस गंगवार, मुख्य शास्ता डॉ रोशन लाल केषटवाल, डॉ पूजा पालीवाल, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अमित कुमार गुप्ता, प्रोफेसर ए के डिमरी, डॉ राखी डिमरी, शर्मा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, मनमोहन, पूनम, चेतराम, सचिन, एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर तनिष्क त्यागी आदि उपस्थित रहे।