FeaturedUttarakhand News

विकास नगर मे चेंकिंग अभियान के तहत 10 किलो 70 ग्राम डोडा पोस्ट के सहित एक मोटर साईकिल uko7-AF 4671 के साथ पुलिस ने की गिरफ्तार।

विकास नगर मे चेंकिंग अभियान के तहत 10 किलो 70 ग्राम डोडा पोस्ट के सहित एक मोटर साईकिल uko7-AF 4671 के साथ पुलिस ने की गिरफ्तार।
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा तस्करों के विरुद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
देहरादून 10 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे टीम का गठन कर चैकिंग अभियान चलाया गया है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
1- नशा तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध पदार्थ बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- अवैध पदार्थ/शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान जारी है।
अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा दिनांक 10/04/23 को एक व्यक्ति धोलातप्पड़ मार्ग पर स्तिथ पुल के पास मोटर साईकिल संख्या UK07AF 4671 से आता दिखाई दिया जिसे रोककर चेक किया गया तो उसके पास से एक प्लास्टिक के कट्टे में से 10.70 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
नाम पता अभियुक्त
शोहेल पुत्र साजिद निवासी ढकरानी, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 18 वर्ष
बरामदगी
1- 10.70 किलोग्राम डोडा पोस्त ,
2- मोटर साईकिल संख्या UK07AF 4671
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर में धारा 8/15/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 प्रवीण सैनी, प्रभारी चौकी कूल्हाल
2- का0 राजेश
3-का0 सुरेश शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button