FeaturedUttarakhand News

उत्तराखंड मे कुदरत का कहर बरस रहा है जहाँ काँवली रोड़ पर नदी के भाव से एक मकान की दीवार डेह गई

देहरादून।
आज 11 अगस्त को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे सोमवार रात से लगातार बारिश होने से आज काँवली रोड़ की बिंदाल नदी ने अपना

विकराल रूप धारण कर लिया ये नजारा काँवली रोड़ से निकलती बिंदाल नदी ने पुल से ऊपर आकर आस पास के लोगों में डर पैदा कर दिया है, लोगों में जहाँ सरकार द्वारा ऑल वेदर रोड़ के नाम पर घर तोड़ने का एलान किया गया है तो दूसरी तरफ कुदरत का कहर बरस रहा है

पूरे प्रदेश मे कुदरत के कहर से लोगों की जान तक चली गई तो कई लोग बे घर हो गए जो लोग बचे हैँ उनके लिए उत्तराखंड सरकार ने राहत शिविर कैम्प लगाकर उनको हर तरह की मदद पहुंचा रही है। आज राजधानी देहरादून मे बिंदाल नदी का उफान इतना था की काँवली रोड़ चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया की शिवाजी मार्ग वार्ड नo 24 मे एक घर की दीवार पानी के तेज भाव से टूट गई गनीमत ये रही की मकान से सभी लोग बहार निकल गए जिससे किसी कोई अताहत नहीं हुआ ।
मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद विशाल कुमार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से वार्ता की और बरसात तक सबको सुविधा बरतने के लिए कहा।
जबकि शासन-प्रशासन लगातार लोगों को नदी नालो से दूर रहने की अपील कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button