FeaturedUttarakhand News

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

देहरादून। 25 जुलाई के उत्तरांचल पंजाबी महासभा, जिला महानगर ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। महासभा ने कहा कि संगठन लगातार सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है तथा भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

महासभा ने बताया कि वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के दौरान राहत सामग्री पहुंचाने, कोविड-19 महामारी के समय जरूरतमंदों की सहायता, निःशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन, गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें वितरित करने सहित अनेक सामाजिक कार्य संगठन द्वारा किए गए हैं। इसके अलावा संस्था समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करती रही है।

महासभा ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 से 15 अगस्त के बाद 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और विस्थापित परिवारों के संघर्ष को याद किया जाता है। संगठन ने इस वर्ष भी इस दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया है।

बैठक में उत्तराखंड पंजाबी महासभा, जिला महानगर देहरादून की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बलदेव पाराशर को अध्यक्ष, विनोद कपूर को उपाध्यक्ष, दिव्यांश सिंह, किशन शर्मा, विवेक कोहली और रवि बेहल को मंत्री, सुरेंद्र चड्ढा को कोषाध्यक्ष तथा महेन्द्र सिंह प्रधान को सह-संयोजक एवं एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन के विभिन्न पदों पर कई अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारियां दी गईं।

महासभा के राज्य मीडिया प्रभारी विजय कृष्णिया ने बताया कि आगामी समय में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों तथा राज्य मंत्रियों की उपस्थिति में पंजाबी महासभा का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से संगठन के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button