FeaturedUttarakhand News

कालसी क्षेत्र के रूपोऊ गांव में हुई वृद्ध की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 विकासनगर

रिपोर्ट – इलम सिंह चौहान कालसी

 कालसी थाना क्षेत्रान्तर्गत रूपोऊ गांव में विगत 13 मई को एक 65 वर्षीय वृद्ध अषाडू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर मृतक के पुत्र खजान सिंह द्वारा कालसी थाने पर तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना कालसी पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उक्त घटना को लेकर कालसी थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता द्वारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की।

वहीं मृतक अशाडू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण सिर पर चोट लगने की बात सामने आई । उक्त घटना के संबंध में की गई विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन के आधार पर नामजद अभियुक्त हरिया पुत्र थेचकू जो की भाग जाने की फिराक में था को लखवाड़ कॉलोनी डाकपत्थर से गिरफ्तार किया गया साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया गया। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है और मृतक अषाडू उनके पड़ोस में रहता था, जब अभियुक्त काम करके घर लौटा तो उसने देखा कि आशादू उसकी पत्नी के साथ गलत काम कर रहा था इसके बाद अभियुक्त व अषाडू की हाथापाई हो गई और अभियुक्त ने अषाडू के सिर पर डंडे से वार कर दिया।अभियुक्त घबराकर मौके से भाग गया था। जिसे कालसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि मृतक अषाडू की हत्या करने में आरोपी का पुत्र भी शामिल हैं जो कि अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह का कहना है कि हत्या के पीछे मुख्य कारण मृतक अषाडू द्वारा अभियुक्त की पत्नी से अनैतिक कार्य करना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button