आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अपनी मांगों के लिए महासंघ ने मिलकर 5 फरवरी को विधानसभा घेराव करने का किया एलान है
देहरादून आंगनबाड़ी महासंघ का कहना है कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है, जिस तरह सरकार उनसे काम ले रही है उस तरह का मानदेय भी मिलना चाहिए जो की सरकार नहीं दे रही है सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का भवन किराया नहीं दिया जा रहा है। पोषण ट्रैक्टर चलाने के लिए फोन एवं उसका रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ढुलान का पैसा नहीं दिया जा रहा है,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका मानदेय सीनियरिटी के आधार पर बढ़ाया जाए रिटायरमेंट ₹200000 रूपये दिए जाएं साथ ही उनका कहना है कि आंगनबाड़ी कार्येकत्री सरकारी योजनाओं का संचालन कर रही है तो उसको सरकारी योजनाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है,संघ कि अध्यक्ष रेखा नेगी का कहना है कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ भी कर्मचारियों को दिया जाए।