मोथाई चैंपियनशिप में अशमित पयाल निरंकारी ने जीता गोल्ड मेडल, परिवार में खुशी की लहर
देहरादून। राज्य स्तरीय मोथाई चैंपियनशिप में आदरणीय निरंकारी पायलट महात्मा रमेश पयाल जी के सुपुत्र अशमित पयाल निरंकारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से पयाल परिवार सहित शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
अशमित पयाल की इस सफलता को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
इस अवसर पर पयाल परिवार को शुभकामनाएं और बधाइयां दी जा रही हैं। सभी ने अशमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करें।
संदेश में शुभेच्छुओं ने कहा कि “पयाल परिवार को बहुत-बहुत बधाई। सतगुरु माता जी की कृपा आप पर बनी रहे और आपको हमेशा चढ़ती कला में रखें।