FeaturedUttarakhand News
शटल ब्रिज पार्किंग सोनप्रयाग के पास संचालित हो रहे भंडारे को हटाया गया


श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे कि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।
ताकि यातायात निर्वाधित ढंग से संचालित होता रहे एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो एवं संवेदनशील क्षेत्रों में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। उन्होंने यह भी अवगत कराया है
कि सोनप्रयाग शटल पार्किंग पुल के समीप भंडारे का संचालन हो रहा था किन्तु भंडारे संचालक द्वारा नियमों एवं शर्तों का पालन न करने के कारण उक्त भंडारे को उक्त स्थल से हटवा दिया गया है।