FeaturedUttarakhand News

ब्राइट ऐन्जल्स स्कूल में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

जीवनगढ़ (विकासनगर), 14 नवम्बर।
ब्राइट ऐन्जल्स स्कूल, जीवनगढ़, विकासनगर में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कुराहट, ऊर्जा और उल्लास से गूंजता रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने अनुशासनपूर्वक सहभागिता की। इसके बाद बाल दिवस के विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिका गण ने बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत, भाषण, कविताएँ और अन्य आकर्षक कार्यक्रम शामिल थे। शिक्षकों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर बच्चे उत्साह से झूम उठे। कार्यक्रमों का माहौल इतना ऊर्जा से भरा था कि विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अजरा हुसैन भी ताल से ताल मिलाने पर मजबूर हो गईं।

विद्यालय के निदेशक कर्नल कादिर हुसैन, प्रधानाध्यापिका श्रीमती राणा अलमास तथा समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित रहा है और बाल दिवस जैसे अवसर बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरणादायक होते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन अध्यापकगण ने विशेष योगदान दिया, उनमें सरफून, बसरिया, मधु, प्रदीप कौर, लतिका मल्होत्रा, विनय गुप्ता, गौरव चौधरी, सपना भारद्वाज, शिवानी राठौर, अनुप्रिया, शीतल रावत, मनीष रावत, कोमल, मधुबाला, अपर्णा गुप्ता, सोनी राणा, प्रीति नेगी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button