Uttarakhand News

काँवली रोड़ वार्ड 25 इन्द्रेश नगर में पार्षद मनोज जाटव के नेतृत्व में चलाया गया सफाई अभियान।

दीपक सैलवान :
देहरादून,आज 10 दिसम्बर को काँवली रोड़ राजपुर विधानसभा अम्बेडकर नगर मंडल के वार्ड 25 इन्द्रेश नगर के पार्षद मनोज जाटव के क्षेत्र में एक सफाई अभियान चलाया गया।जिसमे नगर निगम मेयर सुनिल उनियाल गामा ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए वार्ड 25 में भी सफ़ाई अभियान मे हिस्सा लिया।

ओर इस अभियान में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी सड़क पर झाड़ू लगाते दिखाई दिए जबकी मेयर सुनील गामा सिर्फ हाथ झाड़ू लेकर चलते दिखाई दिए एक तरफ मेयर द्वारा सफाई अभियान में आकर जनता के बिच साफ सफाई लिए संवाद करते हैँ। लेकिन दूसरी और सिर्फ ये दिखावा मात्र है।

क्योंकि निकाय चुनाव करीब आ रहे हैँ। तो मेयर गामा ने एक मुहीम चलाई है की हर वार्ड में जाकर सफाई अभियान चलाया जाये।जिससे आने वाले निकाय चुनाव में जनता के पास जाकर वोट की गुहार लगा सके। क्योंकि चार सालो में तो कही दिखाई नहीं दिए।इसलिए अब जनता के बिच जाना पड़ेगा। क्योंकि जनता सिर्फ नाम जानती है की सुनील उनियाल गामा मेयर है लेकिन आजतक देखा नहीं।जनता ये तक कहती कि पिछली बार चुनाव में भी हमारे क्षेत्र ये वोट मांगने नहीं आये। और हम पहचानते भी नहीं इसलिए मजबूरी है,भाई क्या करें। इस सफाई अभियान में देख सकते हैँ कि मेयर गामा के साथ सभी पदाधिकारियों ने हेंड गलफ़्स पहने हैँ जो सिर्फ कुछ मिनटों के लिए अभियान कि फोटो खिंचाने आये थे। लेकिन जो सफाई कर्मचारी पूरा दिन इस काम को करता है उसके लिए नगर निगम से किसी भी कर्मचारी को गलफ़्स नहीं दिये जाते। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,अम्बेडकर नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता,वार्ड के शक्तीकेन्द्र संयोजक और सभी बूथ अध्यक्ष और वार्ड के समस्त पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button