FeaturedUttarakhand News

कांग्रेस ने संविधान दिवस पर आगामी 60 दिेनों तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

मसूरी। शहर कांग्रेस ने संविधान दिवस बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संविधान समिति ने दस्तावेज बना कर रखा व इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है वहीं 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। कांग्रेस ने आगामी 60 दिनों तक संविधान के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए सभा व गोष्ठी करने का निर्णय लिया।

शहर कांग्रेस कार्यकर्ता मालरोड स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप एकत्र हुए व उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान दिवस मनाया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि संविधान सभा में 41 सदस्य थे व बाबा डा. भीमराव अंबेडकर इस समिति के अध्यक्ष थे। जिन्होंने विभिन्न देशो के संविधान का अध्ययन किया व एक गुलदस्ता बनाकर धर्मनिरपेक्ष संविधान बनाया। उन्होंने कहा कि इसमें सभी बोेलियां, जातियां उपजातियों को शामिल कर उनकी स्वायत्ता की बातें की गई। संविधान देश की संसद व देश के अंदर राज्य सरकारों व स्थानीय सरकारों को भी संचालित करता है। उन्होंने बताया कि संविधान में समय समय पर जरूरत के हिसाब से संशोधन किया जाता है। 73 वा व 74वां संविधान संशोधन ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया व महिलाओं को संसद, विधानसभा में अपनी बात रखने का अवसर दिया। संविधान में अधिकार व कर्तव्य दोनों है। लेकिन आज जरूरत है कि कर्तव्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस 75वां संविधान दिवस मना रहा है। उन्हांेने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि अब लगातार संविधान से ेछेड़छाड़ की जा रही है जो देश हित में नहीं है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने आगामी 26 जनवरी तक संविधान दिवस मनाया जायेगा व हर दस दिनों में सभा व नुक्कड़ गोष्ठी की जायेगी जिसमें संविधान में दिए गये मौलिक अधिकारों के हनन पर चर्चा की जायेगी, धर्मनिरपेक्षता, महिलाओं के अेधिकार व आरक्षण पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। व संविधान के अधिकारों के प्रति जनता को जागरूक किया जायेगा। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, प्रिंस, राम प्रसाद कवि, युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वसीम खान, कामिल अली, रफीक अहमद, जीके गुप्ता आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button