FeaturedUttarakhand News

कांग्रेस भक्न मे प्रेस वार्ता करते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी

देहरादून।
कांग्रेस भवन में महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार चार साल बेमिसाल बता रही है वो चार साल असफल सरकार के हैं जहाँ मानसून शुरू होते ही प्रदेश की राजधानी देहरादून मे सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई नालियों का और गटर का गंदा पानी सड़कों मे लबालब हो जाता है स्मार्ट सिटी के नाम पर सड़कों मे गड्डे और नालिया बिना स्लेप के पड़ी हैँ जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा की सरकार भ्र्ष्टाचार मे लिप्त है, उन्होंने ने ये भी कहा की भाजपा सरकार ऑल वेदर रोड़ के नाम पर गरीबो को उजाड़ने का काम कर रही है जबकि चुनाव मे वोट मांगने के दौरान बस्तीयों मे जाकर अपने मेनिफेस्टो मे बस्तीयों को मालिकाना हक देने की बात करते हैँ लेकिन भाजपा सरकार उसका उल्टा कर रही है अब सत्ता मिलने के बाद मलिन बस्तीयों को उजाड़ने का काम कर रही है। वहीं मंच पर उपस्थित एस सी एस टी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन वाल्मीकि ने कहा की मलिन बस्ती मे गरीब व दलित लोग रहते हैँ जिसको भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है मदन वाल्मीकि ने ये भी कहा की भाजपा सरकार कभी भी करीब और दलित के पक्ष मे नहीं रही भाजपा ने हमेशा गरीब व दलित को उजाड़ने का काम किया है उन्होंने कहा की भाजपा की यही राजनीती रही है।
इस प्रेस वार्ता के दौरान मंच पर सरदार अमरदीप सिंह, पूर्व पार्षद बद्रीश व पँवार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button