चोरी किये गए सामान के साथ एक शातिर अभियुक्त को डालनवाला पुलिस ने किए गिरफ्तार।

– कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून, दिनांक 16-05-2023
चोरी किये गए शत प्रतिशत सामान के साथ एक शातिर नकबजन को डालनवाला पुलिस ने किए गिरफ्तार।
दिनांक 15.5.2023 को थाना डालनवाला पर वादी गगन चतुर्वेदी पुत्र M K चतुर्वेदी निवासी 04 इंदर रोड निकट द्वारिका स्टोर थाना डालनवाला देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया की मैं अपने परिवार के साथ दिनांक 13/5/23 को सुबह अपने घर पर ताला लगाकर दिल्ली गया था और जब दिनांक 14/5/23 को मैं अपने घर वापिस आया तो घर के दरवाजे का ताला और कुंडा टूटा था और घर के अंदर से *03 लैपटॉप, 01 टैब, चांदी के सिक्के और पीतल के कीमती बर्तन* चोरी हो गए है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल *मु0अ0सं0- 98/2023 धारा- 380 भादवि बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के द्वारा घटना के अनावरण हेतु दिये गये आदेश-निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में कोतवाली डालनवाला पर घटना का सफल अनावरण करने हेतु एक टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम में द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए तथा मुखबिर खास की सूचना पर लास्ट इंदर रोड पुल से हसनैन उर्फ राजा पुत्र गुलाम हैदर निवासी जैन प्लॉट के पास भगत सिंह कॉलोनी थाना डालनवाला देहरादून उम्र 20 वर्ष को 02 HP कंपनी के लैपटॉप, 01 DELL कंपनी के लैपटॉप, 01 सैमसंग कम्पनी के टैब, 01 सफेद धातु का गिलास, 06 सफेद धातु के सिक्के तथा अभियुक्त की निशानदेही पर जैन प्लॉट के जंगल से एक प्लास्टिक के कट्टे से 02 पीली धातु की हांडी, 01 पीली धातु की परात, 01 सफेद धातु की प्लेट बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामद माल के सम्बन्ध में अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह स्मैक पीने का आदी है। 2 दिन पहले रात के समय इंदर रोड पर स्मैक के नशे में घूमते समय माहेश्वरी हॉस्पिटल वाली गली में जब वह टॉयलेट करने के लिए गया तो वहां उसने एक घर के गेट पर ताला लगा हुआ देखा। गेट पर ताला लगा देखकर वह रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कूदकर घर के अंदर गया, जहाँ घर के अंदर मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था, जहाँ उसने पत्थर से दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर के अंदर घुसा और अंदर कमरे में टेबल पर रखे 3 लैपटॉप, एक टैब तथा कमरे के अंदर की अलमारी तोड़कर सफेद धातु की चांदी के सिक्के और गिलास और प्लेट चोरी किए, फिर घर के अंदर रखे पीली धातु के पीतल के दो हांडी व एक परात चोरी किए। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 457/411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त हसनैन उर्फ राजा उपरोक्त को अंतर्गत धारा 457/380/411 IPC के तहत समय 22.40 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त पूर्व में भी आर्म्स एक्ट तथा चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है।
अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




