रिवर्स पलायन संवाद (द्वितीय चरण)एवं 8 वा दून योग महोत्सव की प्रेस वार्ता।
देहरादून, उत्तरांचल प्रेस क्लब मे उत्तराखंड मगलगीतों, सगुन आख़रों, बोली भाषा,रीती-रीवाजों, वेशभूषा, खान-पान के सरंक्षण की प्रेस वार्ता की गई जिसमे आध्यत्मिक गुरु आचार्य गुरु बिपिन जोशी ने पत्रकारों को बताया अभियान के प्रथम चरण मे पर्यटन ग्राम तिवाड़ गांव, टिहरी गढ़वाल मे 3 दिवसीय सफल अभियान 1अप्रैल से 3 अप्रैल तक आयोजित किया गया। जिसमे 32 होमस्टे चलाने वाले उधमीयों को “आदर्श उतरराखंडी उधमी सम्मान 2023” से सम्मानित किया गया। साथ ही मंगलगीतों के प्रशिक्षण के साथ साथ गढ़वाली भाषा, वेश-भूषा, रीति-रिवाजो पर वृहद संवाद कार्यक्रम हुए, तिवाड़ गांव की दीवारों को देहरादून के विभिन्न शेक्षिण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने राज्य की संस्कृति, संस्कारों को दर्शाने वाले चित्रों से सजाया।
गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया। द्वितीय चरण मे 21 अप्रैल से 23 तक ओ एन जी सी महिला पोलोटेक्निक कोलागढ़ रोड़, राजेंद्र नगर मे तीन दिवसीय रिवर्स पलायन संवाद अभियान 2023 के द्वितीय चरण के कार्येकर्मो मे उत्तराखंडी संस्कृति,संस्कारों रीती-रीवाजों, खान पान, वेशभूषा पर आधारित कार्यक्रम के साथ ही बच्चों को उत्तराखंडी संस्कृति से जोड़ने के लिए गढ़वाली,कुमाउनी, जौनसारी आदि भाषाओं के संवाद कार्यक्रम होंगे।
तृतीय चरण 1 मई से हरिद्वार,यमनोत्री धाम, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ सहित गढ़वाल मंडल के सभी जिलों मे यह अभियान चलेगा।