FeaturedUttarakhand News

ब्राइट एंजेल्स स्कूल के निदेशक व प्रधानाध्यापिका एवं छात्रों और शिक्षकों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली

आज दिनांक 04/09/2025 को ब्राइट एंजेल्स स्कूल जीवनगढ़ विकासनगर देहरादून उत्तराखंड के प्रांगण में हिंदुस्तान टाइम्स अखबार के द्वारा चलाए जाने वाली मुहिम हिमालय बचाओ अभियान के लिए स्कूल के निदेशक महोदय कर्नल कादिर हुसैन, प्रधानाध्यापिका श्रीमती राणा अलमास व श्रीमती अजरा हुसैन, श्रीमती बसरिया व छात्रों और शिक्षकों ने हिमालय बचाओ की शपथ ली।

स्कूल के निदेशक महोदय व प्रधानाध्यापिका ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस अभियान से समाज हिमालय को बचाने के लिए जागरूक हो रहा है। कहा कि सभी को हिमालय पर बढ़ रहे दवाब को कम करने के लिए कार्य करना होगा।

हमें कोई ऐसा कार्य नहीं करना होगा जिससे हिमालय को नुकसान पहुंचे। यदि हमारा हिमालय स्वस्थ रहा तो हम और हमारे आने वाली पीढ़ी भी सवस्थ रहेंगी। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक अर्चना ढौंडियाल, प्रीति नेगी, नाज़िया, तबस्सुम खान,

अनुप्रिया, शीतल रावत, डॉक्टर वीना अरोड़ा, दिव्या अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, खुशीराम जोशी, सरोज जोशी, संगीता सैनी, सुंदला चौहान, प्रदीप, लतिका मल्होत्रा, बिन्दिया शेट्टी, एकता रावत, डिम्पल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button