FeaturedUttarakhand News
थ्रो बॉल में नेशनल खेलने जाने वाले खिलाडियों को आर्थिक मदद व सम्मानित किया।


इस मौके पर पालिका सभासद दर्शन रावत ने कहा कि मसूरी के बच्चे खेलों में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करते हैं लेकिन आज से पहले किसी भी संस्था या पालिका ने ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को मदद करने की कोशिश नहीं की। इस बार थ्रो बॉल के कोच ललित वर्मा ने जब उनसे कहा तो उन्होंने तत्काल प्रताप पवांर के साथ मिलकर इन खिलाडियों की मदद करने के लिए आगे आये और यह सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में पालिका का जब बजट पास होता है तो उसमें खिलाड़ियों की मदद के लिए प्रस्ताव लाया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भिलाड़ू में खेल स्टेडियम आज तक नहीं बन पाया जिसके लिए पालिकाध्यक्ष से मिल कर इसमें सरकार पर दबाव बनाया जायेगा व शीघ्र ही स्टेडियम निर्माण करवाया जायेगा ताकि यहां के खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिले। थ्रो बॉल के कोच ललित वर्मा ने इस मौके पर पालिका सभासद प्रताप पंवार व दर्शन रावत का धन्यवाद किया कि उन्होंने इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ ही आर्थिक सहयोग किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की टीम पहले भी कई बार नेशनल में प्रतिभाग कर चुकी है तथा भविष्य में भी करती रहेगी। इस मौके पर थ्रो बॉल खिलाडी अमान सलमानी ने कहा कि उनकी टीम नेशनल थ्रो बॉल खेलने जा रही है इससे पहले भी वह छत्तीसगढ गये थे व क्वाटर फाइनल तक पहुंचे थे इस बार उडपी कर्नाटक जा रहे है और कोशिश होगी कि चैपियनशिप जीत कर आयेगे। इस मौके पर मोहन नेगी, पालिका सभासद नंद लाल सोनकर सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे