FeaturedUttarakhand News
मानसून से पहले सरकार की तैयारी पूरी, पर्वतीय क्षेत्रों में तीन माह का राशन पहुंचाया


खाद्य विभाग के अनुसार, बरसात के दौरान संपर्क मार्ग बंद होने की आशंका को देखते हुए सुदूरवर्ती क्षेत्रों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण किया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में लोगों को राशन की कमी का सामना न करना पड़े। विभाग ने गोदामों में अतिरिक्त बफर स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए हैं।
चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े जिलों को इस बार विशेष प्राथमिकता दी गई है। इन क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारियों को वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।