FeaturedUttarakhand News
विकासनगर में नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने के लिए सड़क पर उतरे युवा


स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मिला पूरा सहयोगइस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में स्थानीय ग्राम पंचायतों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में ग्राम पंचायत मेहूंवाला की प्रधान श्रीमती सुमिधा चौहान और ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही मेहूंवाला युवक मंगल दल के अध्यक्ष सुनील कुमार, महिला मंगल दल की अध्यक्ष श्रीमती शबाना, ग्राम पंचायत अम्बाड़ी महिला मंगल दल की अध्यक्ष श्रीमती आरती, और चांदपुर खुर्द युवक मंगल दल के अध्यक्ष राजेश धीमान ने भी अपने सहयोगियों के साथ भागीदारी की। महिला सदस्य श्रीमती किरन जी का भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
अधिकारियों ने संभाली कमानविभाग की ओर से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना जुमाल और ब्लॉक कमांडर सत्यपाल के नेतृत्व में इस रैली का कुशल संचालन किया गया।
कार्यक्रम में अनिल सिंह, मदन,मनमोहन और जावेद अख्तर सहित कई विभागीय कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।